अमेरिका, सीरिया का तेल चोरी कर रहा है, सीरियाई मंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i84612-अमेरिका_सीरिया_का_तेल_चोरी_कर_रहा_है_सीरियाई_मंत्री
सीरिया के वाणिज्य मंत्री ने कहा है कि अमेरिका सीरिया से तेल चुरा कर तुर्की के रास्ते पूरी दुनिया में बेच रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २९, २०२० १७:३१ Asia/Kolkata
  • अमेरिका, सीरिया का तेल चोरी कर रहा है, सीरियाई मंत्री

सीरिया के वाणिज्य मंत्री ने कहा है कि अमेरिका सीरिया से तेल चुरा कर तुर्की के रास्ते पूरी दुनिया में बेच रहा है।

रशिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक़, सीरिया के वाणिज्य मंत्री आतिफ़ नेदाफ़ ने कहा है कि सीरिया के लगभग सभी इलाक़ों में तेल मौजूद है, जिसे अमेरिका चोरी करके बेच रहा है। उन्होंने कहा कि, युद्ध के कारण सीरियाई तेल रिफ़ाइनरियों का बुनियादी ढांचा नष्ट हो गया है, जिसकी वजह से इस समय सीरिया मजबूर है कि तेल आयात करे और वह भी डॉरल में ख़रीदे। आतिफ़ नेदाफ़ ने कहा कि सीरिया के केंद्रीय बैंक सहित सभी बैंकों पर प्रतिबंध लगा हुआ है और साथ ही सीरिया का किसी भी देश के साथ वित्तीय लेनदेन भी निषिद्ध है। इस बीच रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शुविगो ने भी कहा है कि, अमेरिका सीरिया के तेल को खुल्लम-खुल्ला चोरी करके अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में बेच रहा है।

उल्लेखनीय है कि, सीरिया के पास 2 अरब 50 करोड़ बैरल तेल का भंडार है। अमेरिका राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने अक्तूबर 2019 में यह घोषणा की थी कि, अब समय आ गया है कि सीरियाई कुर्द अब सीरिया के तेल सम्रिद्ध इलाक़ों में तैनात हो जाएं। ट्रम्प ने अपने इस बयान के तर्क में कहा कि, वह चाहते हैं कि कुर्द अपनी वित्तीय आवश्यकताओं को तेल के ज़रिए पूरा करें। उन्होंने कहा कि आवश्कता अनुसार वॉशिंग्टन, किसी बड़ी अमेरिकी तेल रिफ़ाइनरी कंपनी को उन इलाक़ों में भेजागा। (RZ)