तुर्की ने दो सीरियाई युद्धक विमान मार गिराए
सीरियाई सेना ने सूचना दी है कि तुर्की ने पश्चिमी सीरिया के इदलिब प्रांत में दो सीरियाई युद्धक विमान को निशाना बनाया है।
सीरिया की सरकारो समाचार एजेंसी साना ने सूचना दी है कि, इदलिब प्रांत में दमिश्क़ और अंकारा के बीच बढ़ते तनाव के मध्य तुर्क सेना ने दो सीरियाई युद्धक विमानों को पश्चिमी सीरिया के इदलिब प्रांत में मार गिराया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक़, तुर्की द्वारा जिन सीरियाई युद्धक विमान को निशाना बनाया गया है उनके पायलट सुरक्षित निकलने में कामयाब हो गए।
इस बीच सीरियाई सेना ने रविवार की सुबह तुर्की के एक ड्रोन विमान को इदलिब प्रांत में मार गिराया था। सीरियाई सेना के कमांडर ने बल देकर कहा है कि, सीरिया के पश्चिमी इलाक़े विशेषकर इदलिब प्रांत की वायु सीमा को सभी युद्धक और ड्रोन विमानों के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर रखा है।
उल्लेखनीय है कि तकफ़ीरी आतंकवादियों के अंतिम गढ़ इदलिब की ओर लगातार सीरियाई सेना बढ़ रही है और उनके घेरे को तंग करती जा रही है। इस बीच आतंकियों के ख़िलाफ़ सीरियाई सेना के प्रगति को लकर अंकारा और दमिश्क़ के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। इस बीच तुर्की द्वारा पश्चिमी सीरिया में सैनिकों की तैनाती पर सीरिया ने कड़ी आपत्ति जताई है। (RZ)