अबूधाबी के क्राउन प्रिंस भी कोरोना की चपेट में
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i84767-अबूधाबी_के_क्राउन_प्रिंस_भी_कोरोना_की_चपेट_में
अबूधाबी के क्राउन प्रिंस को कोरोना वायरस हो गया है।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Mar ०५, २०२० १४:११ Asia/Kolkata
  • अबूधाबी के क्राउन प्रिंस भी कोरोना की चपेट में

अबूधाबी के क्राउन प्रिंस को कोरोना वायरस हो गया है।

अलमयादीन टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त अरब इमारात की एक महत्वपूर्ण हस्ती अली अत्तवील ने कहा कि अबू धाबी के क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन ज़ाएद आले नहयान भी कोरोना वायरस में ग्रस्त हो गये हैं और उन्हें क्रैन्टाइन कर दिया गया है।

उन्होंने दावा किया कि अधिकारियों ने इस पर चुपी साध रखी है किन्तु सरकारी तौर पर इसका खंडन या पुष्टि नहीं हुई है। अली अत्तवील का कहना है कि संयुक्त अरब इमारात में कोरोना वायरस में ग्रस्त लोगों की संख्या जितनी बताई जा रही है उससे कहीं अधिक है।

ज्ञात रहे कि संयुक्त अरब इमारात में कोरोना वायरस के कारण समस्त स्कूल एक महीने के लिए बंद करने की घोषणा की गयी है। (AK)