फ़ार्स की खाड़ी में विदेशी सैन्य उपस्थिति तनाव का कारणः ज़ाख़ारोवा
फ़ार्स की खाड़ी में विदेशी सैन्य उपस्थिति पर रूस ने चिंता व्यक्त करते हुए इस बारे में चेतावनी दी है।
रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने फ़ार्स की खाड़ी में विदेशी सैन्य उपस्थिति के दुष्परिणामों के प्रति कड़ी चेतावनी दी है।
मारया ज़ाख़ारोवा ने शुक्रवार की शाम माॅस्कों में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि फ़ार्स की खाड़ी में हद से ज़्यादा विदेशी सैन्य जहाज़ों की उपस्थिति ने क्षेत्र में बढ़ते तनाव को कम करने में कोई मदद नहीं की। उन्होंने कहा कि यह उपस्थिति, अधिक तनाव का कारण बनी है। रूस की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा कि बेल्जियम, जर्मनी, यूनान, डेनमार्क, इटली, हाॅलैण्ड, पुर्तगाल और फ़्रांस की ओर से क्षेत्र में की जाने वाली सैन्य कार्यवाही से रूस बहुत ही चिंतित है। मारया ज़ाख़ारोवा ने कहा कि रूस क्षेत्र में स्थिरता का पक्षधर है। रूस से पहले ईरान भी इस संबन्ध में चिंता व्यक्त कर चुका है।