इस्राईली और सऊदी सेना के बीच गुप्त समझौते का हुआ पर्दाफ़ाश
अमरीकी सेना की एक वेबसाइट ने सऊदी अरब और इस्राईली सेना के बीच सहयोग के एक समझौते के दस्तावेज़ों का रहस्योद्घाटन किया है।
वेटेरन्स टूडे (Veterans Today) नामक सैन्य वेबसाइट ने 2014 में इस्राईली और सऊदी अधिकारियों के बीच हुई सहमति के दस्तावेज़ जारी किए हैं।
इस वेबसाइट का दावा है कि उसे यह दस्तावेज़ ज़ायोनी वामपंथी पार्टी मीरेट्स के एक अधिकारी से प्राप्त हुए हैं।
समझौते के इन दस्तावेज़ों के अनुसार, इस्राईल और सऊदी अरब बाबुल मंदब स्ट्रेट, अदन खाड़ी और स्वेज़ नहर पर अपना नियंत्रण स्थापित करेंगे।
रिपोर्ट के अनुसार, समझौते के बाद, 2015 में सऊदी अरब के कुछ सैन्य अधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन का दौरा भी किया था।
अमरीकी वेबसाइट ने इन अधिकारियों के नामों और पदों का भी ख़ुलासा किया है। msm