सनआ पर आंख उठाने वालों को यमनी फ़ोर्सेज़ का मुंहतोड़ जवाब
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i84980-सनआ_पर_आंख_उठाने_वालों_को_यमनी_फ़ोर्सेज़_का_मुंहतोड़_जवाब
यमनी सेना ने देश के मआरिब प्रांत के अहम इलाक़ों में प्रगति करते हुए फ़त्ह हासिल की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ११, २०२० १३:०६ Asia/Kolkata
  • (फ़ाइल फ़ोटो)
    (फ़ाइल फ़ोटो)

यमनी सेना ने देश के मआरिब प्रांत के अहम इलाक़ों में प्रगति करते हुए फ़त्ह हासिल की है।

फ़ार्स न्यूज़ के मुताबिक़, यमनी सेना और स्वयंसेवी बल अंसारुल्लाह ने बुधवार को मआरिब प्रांत के सरवाह क्षेत्र में सऊदी हमलावरों के ख़िलाफ़ लड़ाई में, रणनैतिक दृष्टि से कई अहम इलाक़े आज़ाद करा लिए हैं।

यमनी फ़ोर्सेज़ ने इसी तरह मआरिब प्रांत के तलअतुल हमरा इलाक़े को पूरी तरह अपने नियंत्रण में ले लिया। इस सफलता से सरवाह मोर्चा, सैन्य दृष्टि से पूरी तरह यमनी सेना के नियंत्रण में आ गया है।

यमनी सेना जौफ़ प्रांत के केन्द्र अलहज़्म शहर और मआरिब प्रांत के कुछ भाग को अपने नियंत्रण में लेने में सफल हुयी। उसने यह सफलता पिछले दो दिनों से सऊदी हमलावर और उनके किराए के टट्टुओं के, मआरिब और जौफ़ प्रांत से सनआ पर हुए हमले के जवाब में, एक बड़े सैन्य अभियान के ज़रिए हासिल की।

सऊदी अरब अमरीका, यूएई और कुछ दूसरे देशों के समर्थन से यमन पर मार्च 2015 से हमले कर रहा है। उसने यमन की ज़मीनी, हवाई और समुद्री नाकाबंदी कर रखी है, जिसकी वजह से यमनी जनता को बहुत सी मुश्किलों का सामना है।

यमन पर सऊदी घटकों के हमलों में अब तक 16000 से ज़्यादा यमनी मारे गए, दसियों हज़ार घायल हुए और दसियों लाख बेघर हुए। (MAQ/N)