इराक़, सामर्रा में आतंकी कार्यवाही में 3 स्वयं सेवी हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i85111-इराक़_सामर्रा_में_आतंकी_कार्यवाही_में_3_स्वयं_सेवी_हताहत
इराक़ के स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी ने सलाहुद्दीन प्रांत में तीन स्वयं सेवी बलों के हताहत होने की सूचना दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १४, २०२० १९:२५ Asia/Kolkata
  • इराक़, सामर्रा में आतंकी कार्यवाही में 3 स्वयं सेवी हताहत

इराक़ के स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी ने सलाहुद्दीन प्रांत में तीन स्वयं सेवी बलों के हताहत होने की सूचना दी है।

सूमरिया वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ी स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी ने शनिवार को एक बयान में कहा कि सामर्रा में तकफ़ीरी आतंकवादियों के विरुद्ध कार्यवाही में तीन स्वयं सेवी बल के जवान हताहत हो गये।

इस बयान में कहा गया है कि इन तीनों स्वयं सेवी बलों का संबंध कर्बला, नजफ़ और वासित प्रांतों से था।

इराक़ी स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी सलाहुद्दीन प्रांत में आतंकवादी गुट दाइश के विरुद्ध व्यापक अभियान चला रहा है।

दाइश के तकफ़ीरी आतंकवादियों के विरुद्ध स्वयं सेवी बलों की यह कार्यवाही एसी स्थिति में जारी है कि अमरीकी युद्धक विमानों ने गुरुवार और शुक्रवार को सलाहुद्दीन सहित अनेक प्रांतों में स्वयं सेवी बलों के ठिकानों पर हमले किए थे। 

इराक़ में अत्ताजी छावनी पर राकेट हमलों में दो अमरीकी और एक ब्रितानी सैनिक के मारे जाने के बाद अमरीका ने हश्दुश्शअबी कही जाने वाली इराक़ी फ़ोर्स के पांच ठिकानों पर बमबारी की जिसमें कम से कम पांच इराक़ी सैनिक मारे गए थे। (AK)