कोरोना के कारण तुर्की में पहली मौत, 98 प्रभावित
तुर्की के स्वास्थ्य मंत्री ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि उनके देश में कोरोना वायरस के कारण किसी की मृत्यु हुई है।
तुर्की ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि कर दी है कि वहां पर पहले कोरोना वायरस से संक्रमित की मौत हुई है।
तुर्की के स्वास्थ्य मंत्री ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमने कोरोना से पीडि़त पहले रोगी को खो दिया है। पीड़ित व्यक्ति की उम्र 89 वर्ष थी। तुर्की के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 47 से बढ़कर 98 हो गई है।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा संक्रमित लोगों में से अधिकांश को ठीक कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण में है। ऐहतियात के तौर पर सरकार ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए कई कदम उठाए हैं। अफसरों ने कहा कि मस्जिद में सामूहिक नमाज पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। देश के सिनेमाघरों और सार्वजनिक स्थलों को बंद कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि हम तुर्की के उन 3614 नागरिकों को वापस लाने के प्रयास कर रहे हैं जो यूरोपीय देशों में फंसे हुए हैं। उनका कहना था कि इस काम के लिए हमने 34 उड़ानों का प्रबंध किया है।