यमन, अदन हवाई अड्डे में घुसे अमरीकी सैनिक
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i85248-यमन_अदन_हवाई_अड्डे_में_घुसे_अमरीकी_सैनिक
अमरीका का एक विमान 128 अमरीकी सैनिकों को लेकर अदन हवाई अड्डे पहुंचा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १८, २०२० १९:५८ Asia/Kolkata
  • यमन, अदन हवाई अड्डे में घुसे अमरीकी सैनिक

अमरीका का एक विमान 128 अमरीकी सैनिकों को लेकर अदन हवाई अड्डे पहुंचा।

यमन के अंसारुल्लाह की वेबसाइट के अनुसार यमन के शबवा प्रांत के गवर्नर अहमद बिन अलहसन ने बुधवार को बिलहाफ़ बंदरगहा में अमरीकी सैनिकों की घुसपैठ के लिए सऊदी गठबंधन की सांठगांठ की निंदा की और कहा कि बिलहाफ़ बंदरगाह में अमरीकी सैनिकों की घुसपैठ, हमलावर गठबंधन के माथे में कलंक है और यह इस का सबूत है कि अमरीका, 5 वर्षीय यमन युद्ध में हमलावरों के साथ है।

शबवा प्रांत के गवर्नर ने बल दिया कि बिलहाफ़ बंदरगाह में अमरीकी सैनिकों की घुसपैठ आतंकवाद से संघर्ष के बहाने नर्म क़ब्ज़ा है और आजकल आतंकवाद से संघर्ष एक आड़ में बदल गया है और गठबंधन के सदस्य देश, आतंकवादी गुटों की वित्तीय और सामरिक सहायता कर रहे हैं।

अंसारुल्लाह की वेबसाइट ने बल दिया कि यह कार्यवाही एसी हालत में अंजाम पायी है कि पिछले सप्ताह 110 अमरीकी सैनिक शबवा और बिलहाफ़ बंदरगाह में घुसे थे। (AK)