इराक़ में रेगिस्तानी इलाक़े में दाइश के ख़िलाफ़ कार्यवाही शुरु
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i85950-इराक़_में_रेगिस्तानी_इलाक़े_में_दाइश_के_ख़िलाफ़_कार्यवाही_शुरु
इराक़ी सेना ने देश के पश्चिमी भाग में दाइश के बचे खुचे तत्वों के ख़िलाफ़ व्यापक कार्यवाही शुरु की है। यह कार्यवाही पश्चिमी इराक़ के अंबार मरुस्थल में शुरु हुयी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०६, २०२० १४:१९ Asia/Kolkata
  • इराक़ में रेगिस्तानी इलाक़े में दाइश के ख़िलाफ़ कार्यवाही शुरु

इराक़ी सेना ने देश के पश्चिमी भाग में दाइश के बचे खुचे तत्वों के ख़िलाफ़ व्यापक कार्यवाही शुरु की है। यह कार्यवाही पश्चिमी इराक़ के अंबार मरुस्थल में शुरु हुयी।

फ़ार्स न्यूज़ के मुताबिक़, इराक़ के एक सुरक्षा सूत्र ने सोमवार को सूमरिया न्यूज़ को बताया कि पश्चिमी अंबार के मरुस्थल से आतंकियों के सफ़ाए के लिए खोजी अभियान शुरु हो गया है। यह अभियान नैनवा प्रांत के उत्तरी भाग तक जारी रहेगा।

रिपोर्ट के मुताबिक़, इस कार्यवाही में इराक़ी सेना, पुलिस और क़बायली फ़ोर्स शामिल हैं।

इराक़ से आतंकवादी गुट दाइश की हार के बावजूद, इस गुट के बचे खुचे तत्व अभी भी इराक़ के विभिन्न क्षेत्रों में मौजूद हैं जो छिट पुट आतंकी हमले करते रहते हैं।(MAQ/N)