फ़िलिस्तीनियों की आज़ादी के लिए लगातार प्रयास करते रहेंगेः जेहादे इस्लामी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i86387-फ़िलिस्तीनियों_की_आज़ादी_के_लिए_लगातार_प्रयास_करते_रहेंगेः_जेहादे_इस्लामी
बंदी दिवस पर जेहादे इस्लामी आन्दोलन ने यह बात दोहराई है कि वह ज़ायोनी जेलों में बंद फ़िलिस्तीनियों को स्वतंत्र कराने की कोशिशें करता रहेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १८, २०२० ०८:१४ Asia/Kolkata
  • फ़िलिस्तीनियों की आज़ादी के लिए लगातार प्रयास करते रहेंगेः जेहादे इस्लामी

बंदी दिवस पर जेहादे इस्लामी आन्दोलन ने यह बात दोहराई है कि वह ज़ायोनी जेलों में बंद फ़िलिस्तीनियों को स्वतंत्र कराने की कोशिशें करता रहेगा।

फ़िलिस्तीन के जेहादे इस्लामी आन्दोलन ने ऐलान किया है कि फ़िलिस्तीनी बंदियों के बारे में अपनी ज़िम्मेदारी को वह निभाता रहेगा।  इस संगठन का कहना है कि ज़ायोनी जेलों में बंद फ़िलिस्तीनियों की आज़ादी के लिए हम लगातार प्रयास करते रहेंगे।

जेहादे इस्लामी ने शुक्रवार को एक बयान जारी करके बताया है कि फ़िलिस्तीनी बंदियों को अब भी यातनाएं दी जा रही हैं।  इस बयान के अनुसार इस समय जब पूरा विश्व कोरोना संकट से मुक़ाबले में लगा हुआ है अवैध ज़ायोनी शासन ने फ़िलिस्तीनी बंदियों को यातनाएं देना तेज़ कर दिया है।  जेहाद इस्लामी आन्दोलन ने ज़ायोनी शासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि फ़िलिस्तीनी बंदियों की जान की ज़िम्मेदारी पूरी तरह से अवैध ज़ायोनी शासन पर आती है।  बंदी दिवस पर जारी किये गए इस बयान में ऐलान किया गया है कि हम अपने फ़िलिस्तीनी भाइयों को ज़ायोनी जेलों से स्वतंत्र कराने के लिए कोशिशें जारी रखेंगे।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान समय में ज़ायोनी शासन की जेलों में कम से कम 6000 फ़िलिस्तीनी बंदी मौजूद हैं जिनमें 200 बच्चे हैं जबकि 700 फ़िलिस्तीनी शारीरिक दृष्टि से बहुत बुरी हालत में हैं।