आतंकवाद का समर्थन, अंतर्राष्ट्रीय क़ानूनों का उल्लंघन
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i8665-आतंकवाद_का_समर्थन_अंतर्राष्ट्रीय_क़ानूनों_का_उल्लंघन
सीरिया के संसद सभापति ने यूरोपीय देशों की ओर से आतंकवादी गुटों का समर्थन अंतर्राष्ट्रीय क़ानूनों का खुला उल्लंघन बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २३, २०१६ १८:५७ Asia/Kolkata
  • आतंकवाद का समर्थन, अंतर्राष्ट्रीय क़ानूनों का उल्लंघन

सीरिया के संसद सभापति ने यूरोपीय देशों की ओर से आतंकवादी गुटों का समर्थन अंतर्राष्ट्रीय क़ानूनों का खुला उल्लंघन बताया है।

सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी साना के अनुसार यूनानी संसद के एक प्रतिनिधिमंडल से बात-चीत करते हुए सीरिया के संसद सभापति मुहम्मद जेहाद लेहाम ने कहा कि यूरोपीय देशों की ओर से आतंकवाद का समर्थन अंतर्राष्ट्रीय क़ानूनों और नियमों का खुला उल्लंघन है। उन्होंने यूरोपीय देशों से मांग की कि वे आतंकवादी गुटों के समर्थन के बारे में अपनी नीतियों को बदलें।

लेहाम ने कहा कि जिस आतंकवाद का कुछ क्षेत्रीय देशों की ओर से समर्थन किया जा रहा है वह केवल सीरिया व इराक़ तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि अन्य पड़ोसी देशों व यूरोप तक फैल जाएगा। उन्होंने यह बात बल देकर कही कि पेरिस और ब्रसेल्स में आतंकी हमले करने वालों को सऊदी अरब के वहाबी संगठनों का समर्थन प्राप्त था। सीरिया के संसद सभापति ने आतंकवादियों के ख़िलाफ़ सीरियाई सेना और उसके घटकों की सफलता की ओर संकेत करते हुए कहा कि यह उपलब्धियां आतंकवाद के ख़िलाफ़ सभी सभ्य देशों की विजय के समान है। (HN)