सऊदी अरब, एक और शिया मानवाधिकार कार्यकर्ता को मौत की सज़ा ‎
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i8668-सऊदी_अरब_एक_और_शिया_मानवाधिकार_कार्यकर्ता_को_मौत_की_सज़ा
सऊदी अरब की एक अदालत ने वरिष्ठ शिया धर्मगुरु को मौत की सज़ा दिए ‎जाने के 4 महीने बाद, एक और शिया मुस्लिम कार्यकर्ता की मौत की सज़ा की ‎पुष्टि कर दी है। ‎
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २३, २०१६ २०:०८ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब, एक और शिया मानवाधिकार कार्यकर्ता को मौत की सज़ा ‎

सऊदी अरब की एक अदालत ने वरिष्ठ शिया धर्मगुरु को मौत की सज़ा दिए ‎जाने के 4 महीने बाद, एक और शिया मुस्लिम कार्यकर्ता की मौत की सज़ा की ‎पुष्टि कर दी है। ‎

नबा टीवी के मुताबिक़, अदालत ने शिया बहुल इलाक़े अवामिया के रहने वाले ‎यूसुफ़ मुशेख्ख़स की सज़ाए मौत की पुष्टि कर दी है। ‎ 
रिपोर्ट के मुताबिक़, मुशेख्ख़स को दो वर्ष पहले सरकार विरोधी प्रदर्शनों में ‎शामिल होने के अपराध में गिरफ़्तार किया गया था।
उनके ख़िलाफ़ आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाकर ‎मुक़दमा चलाया गया। ‎
अदालत के सामने किसी भी आतंकवादी गतिविधि में शामिल होने के सुबूतों के ‎अभाव के बावजूद मुशेख्ख़स को फांसी की सज़ा सुनाई गई। ‎
सऊदी अरब के अलावा अन्य देशों के मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने मुशेख्ख़स के ‎ख़िलाफ़ मौत की सज़ा की निंदा की है और सऊदी सरकार से उन्हें तुरंत रिहा ‎करने की मांग की है। msm ‎