सऊदी अरब, एक और शिया मानवाधिकार कार्यकर्ता को मौत की सज़ा
Apr २३, २०१६ २०:०८ Asia/Kolkata
सऊदी अरब की एक अदालत ने वरिष्ठ शिया धर्मगुरु को मौत की सज़ा दिए जाने के 4 महीने बाद, एक और शिया मुस्लिम कार्यकर्ता की मौत की सज़ा की पुष्टि कर दी है।
नबा टीवी के मुताबिक़, अदालत ने शिया बहुल इलाक़े अवामिया के रहने वाले यूसुफ़ मुशेख्ख़स की सज़ाए मौत की पुष्टि कर दी है।
रिपोर्ट के मुताबिक़, मुशेख्ख़स को दो वर्ष पहले सरकार विरोधी प्रदर्शनों में शामिल होने के अपराध में गिरफ़्तार किया गया था।
उनके ख़िलाफ़ आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाकर मुक़दमा चलाया गया।
अदालत के सामने किसी भी आतंकवादी गतिविधि में शामिल होने के सुबूतों के अभाव के बावजूद मुशेख्ख़स को फांसी की सज़ा सुनाई गई।
सऊदी अरब के अलावा अन्य देशों के मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने मुशेख्ख़स के ख़िलाफ़ मौत की सज़ा की निंदा की है और सऊदी सरकार से उन्हें तुरंत रिहा करने की मांग की है। msm
टैग्स