दाइश के दो अन्य सरग़ना इराक़ में ढेर
Apr २४, २०१६ ०७:२७ Asia/Kolkata
इराक़ी सेना ने एक कार्यवाही के दौरान दाइश के दो अन्य सरग़नाओं को मार गिराया।
मेहर न्यूज़ एजेन्सी के अनुसार इराक़ के अलअंबार प्रांत में एक कार्यवाही के दौरान दाइश के अबू एज़ाम और अबू मुजाहिद नामक दो कमांडर मारे गए। इराक़ी सैनिको ने उन्हें अर्रतबा नामक क्षेत्र में ठिकाने लगा दिया। सैन्य सूत्रों कहा कहना है कि इस कार्यवाही में कई अन्य आतंकवादी मारे गए जबकि कुछ भागने में सफल रहे।
दूसरी ओर इराक़ी सेना के युद्धक विमानों ने करकूक में आतंकवादियों के ठिकानों पर बमबारी की जिनमें आतंकवादियों के कई ठिकानों को ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्यवाही में भारी मात्रा में गोला और बारूद भी बरामद किया गया है।
टैग्स