इस्राईली हेलीकाप्टरों ने सीरियाई सैन्य ठिकानों पर फ़ायर किए मिसाइल
May ०१, २०२० ०३:३२ Asia/Kolkata
इस्राईली हेलीकाप्टरों ने दक्षिणी सीरिया के भीतर कुछ जगहों पर मिसाइल फ़ायर किए जिससे सीमित नुक़सान पहुंचा है।
सरकारी मीडिया ने बताया कि यह हमले शुक्रवार की सुबह क़ुनैतरा और दरआ के इलाक़ों में किए गए हैं।
इससे पहले सोमवार को भी इस्राईल ने राजधानी दमिश्क के क़रीब हवाई हमले किए थे जिनमें तीन आम नागरिक मारे गए थे और कई लोग घायल हो गए थे। लेबनान की सीमा से फ़ायर किए गए मिसाइलों में कई को सीरियाई एयर डिफ़ेन्स सिस्टम ने हवा में ही ध्वस्त कर दिया था।
इस्राईल बार बार सीरिया के भीतर हमले कर रहा है जिसकी एक बड़ी वजह यह है कि सीरिया के सिलसिले में इस्राईल की साज़िश नाकाम हो गई वह बश्शार असद की सरकार गिराकर अपनी पसंद के उग्रवादियों की सरकार का गठन नहीं करवा सका।
टैग्स