यमन में मर सकती हैं 48 हज़ार गर्भवती महिलाएं!
संयुक्त राष्ट्र संघ ने चेतावनी दी है कि यमन में निर्धनता और स्वास्थ्य केन्द्रों के बंद होने की वजह से 48 हज़ार गर्भवती महिलाओं की मौत हो सकती है।
नतालिया कानीम ने बुधवार को एक बयान जारी करके बताया है कि यमन की 48 हज़ार गर्भवती महिलाओं को बचाने के लिए सन 2020 के अंत तक 59 मिलयन डॅालर की तत्काल ज़रूरत है।
उन्होने कहा कि यमन में कोरोना के फैलाव को रोकने, स्वास्थ्य सेवाएं बहाल करने और यमन के बच्चों और महिलाओं के उपचार के लिए अतिरिक्त 24 मिलयन डॅालर की ज़रूरत है।
उन्होंने कहा कि बचे खुचे स्वास्थ्य केन्द्रों में चलाने के लिए यमन को आर्थिक सहायता की बहुत अधिक ज़रूरत है।
याद रहे यमन पर सऊदी अरब पांच वर्षों से हमले कर रहा है जिसकी वजह यह यह देश पूरी तरह से तबाह हो चुका है।
यमन के नागरिकों के लिए अब कोरोना सब से बड़ा खतरा बन कर उभरा है। Q.A.