इराक़, दाइश के कई सरग़ना धरे गये
इराक़ के स्वयं सेवी बल के कमान्डर ने करकूक प्रांत में दाइश के अनेक सरग़नों की गिरफ़्तारी की सूचना दी है।
मेहर न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ी स्वयं सेवी बल के कमान्डर अबू रज़ा नज्जार ने बताया कि हालिया दिनों में करकूक और नैनवा प्रांतों के आसपास के क्षेत्र में दाइश के आतंकी बहुत अधिक हो गये हैं।
उनका कहना था कि दाइशियों के पास नैनवा और करकूक प्रांतों पर नियंत्रण के लिए पर्याप्त शक्ति नहीं है और स्वयं सेवी बल के जवान उनका मुक़ाबला करेंगे।
इसी मध्य इराक़ी स्वयं सेवी बलों ने सलाहुद्दीन प्रांत के उत्तर में दाइश के तकफ़ीरी आतंकवादियों को तोपख़ाने से निशाना बनाया।
इराक़ी स्वयं सेवी बल के कमान्डर सादिक हुसैनी ने शनिवार को दियाला प्रांत में दाइश के आतंकियों के घेराव की सूचना दी और कहा कि दाइश के आतंकी इराक़ी सुरक्षा बलों से सीधे मुक़ाबले की क्षमता नहीं रखते और वे छुपकर हमले करने, बारूदी सुरंग लगाने और धमाके करते हैं। (AK)