दाइश के हमले में हश्दुश्शाबी के 4 सदस्य शहीद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i87415-दाइश_के_हमले_में_हश्दुश्शाबी_के_4_सदस्य_शहीद
पूर्वी इराक़ में आतंकवादी गुट दाइश के हमले में इराक़ी स्वयंसेवी बल के 4 जवान शहीद हो गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १६, २०२० ०३:२५ Asia/Kolkata
  • दाइश के हमले में हश्दुश्शाबी के 4 सदस्य शहीद

पूर्वी इराक़ में आतंकवादी गुट दाइश के हमले में इराक़ी स्वयंसेवी बल के 4 जवान शहीद हो गए।

अलमयादीन टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार दाइश के आतंकवादियों ने शनिवार को भोर समय पूर्वी इराक़ के दियाला प्रांत के अलमीता नाम क्षेत्र में हमला करके हश्दुश्शाबी के 4 जवानों को शहीद कर दिया।

इस आतंकवादी हमले में हश्दुश्शाबी के 6 सदस्य घायल हो गए।  उल्लेखनीय है कि इराक़ में सीमित स्तर पर आतंकवादी गुट दाइश की गतिविधियां फिर आरंभ हो गई हैं जिनके पीछे अमरीका का हाथ बताया जा रहा है।  इससे पहले यह समाचार आया था कि अमरीकी हैलीकाप्टरों के माध्यम से दाइश के आतंकवादियों को कुछ क्षेत्रों से इराक़ पहुंचाया गया है।