यमन, रमज़ान में सऊदी विमानों के हमले तेज़
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i87536-यमन_रमज़ान_में_सऊदी_विमानों_के_हमले_तेज़
सऊदी गठबंधन के युद्धक विमानों ने यमन के विभिन्न क्षेत्रों को पाश्विक हमलों का निशाना बनाया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १९, २०२० १२:५२ Asia/Kolkata
  • यमन, रमज़ान में सऊदी विमानों के हमले तेज़

सऊदी गठबंधन के युद्धक विमानों ने यमन के विभिन्न क्षेत्रों को पाश्विक हमलों का निशाना बनाया है।

अलमसीरा टीवी की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी गठबंधन के युद्धक विमानों ने उत्तरी यमन के सादा प्रांत के क्षेत्र अलफ़रअ पर तीन बार भीषण बमबारी की। सऊदी गठबंधन के युद्धक विमानों ने इसी प्रकार पश्चिमी यमन के हिज्जा प्रांत में हिरज़ और हीरान को भी 9 बार हमलों का निशाना बनाया।

मआरिब प्रांत में भी सऊदी गठबंधन के युद्धक विमानों ने अलअतन और मजज़र पर पाश्विक हमला किया। अलबैज़ा प्रांत में अलक़ानिया के क्षेत्र पर सऊदी गठबंधन के युद्धक विमानों ने भीषण बमबारी की।

पश्चिमी यमन के अलहुदैदा प्रांत में सऊदी गठबंधन के एजेन्टों ने भी आवासीय और खेतों को निशाना बनाया और बोलाबारी की। दूसरी ओर यमनी सेन ने दक्षिण पश्चिमी यमन के तइज़ प्रांत में दो मोर्चों से सऊदी गठबंधन के सैनिकों की प्रगति के प्रयास को विफल बना दिया जिसके परिणाम सऊदी गठबंधन को भारी जानी व माली नुक़सान पहुंचा। (AK)