यमनः इस्राईल से टकराव के सारे विकल्प ख़ुले हैं
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i87616-यमनः_इस्राईल_से_टकराव_के_सारे_विकल्प_ख़ुले_हैं
यमन के शक्तिशाली अंसारुल्लाह आंदोलन के प्रमुख अब्दुल मलिक अलहौसी ने कहा है कि इस्राईल से टकराव के सारे विकल्प खुले हुए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २२, २०२० ०३:४८ Asia/Kolkata
  • यमनः इस्राईल से टकराव के सारे विकल्प ख़ुले हैं

यमन के शक्तिशाली अंसारुल्लाह आंदोलन के प्रमुख अब्दुल मलिक अलहौसी ने कहा है कि इस्राईल से टकराव के सारे विकल्प खुले हुए हैं।

अंसारुल्लाह आंदोलन की वेबसाइट के अनुसार अब्दुल मलिक अलहौसी ने कहा कि यमन की जनता के ख़िलाफ़ जारी युद्ध में इस्राईल की भागीदारी साफ़ दिखाई देती है और इस्राईल को इसी में अपनी भलाई नज़र आ रही है कि हमलावर ताक़तें यमन में हमारा ख़त्मा कर दें।

अब्दुल मलिक अलहौसी ने कहा कि हम इस्राईल के ख़िलाफ़ फ़िलिस्तीनी जनता की सहायता के अपने धर्मिक और नैतिक उसूल पर कटिबद्ध हैं।

विश्व कुद्स दिवस के उपलक्ष्य में अपने भाषण में अब्दुल मलिक अलहौसी ने कहा कि भविष्य की किसी भी घटना में इस्राईल का मुक़ाबला करने के सारे विकल्प खुले हुए हैं।

अंसारुल्लाह आंदोलन की राजनैतिक परिषद के प्रमुख महदी अलमुश्शात ने भी कहा कि फ़िलिस्तीन का मुद्दा इस्लामी जगत का सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा है और हम फ़िलिस्तीनी जनता के समर्थन में पूरी शक्ति से खड़े हैं।