तुर्की ने सीरिया में फिर भारी मात्रा में हथियार भेजे
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i87668-तुर्की_ने_सीरिया_में_फिर_भारी_मात्रा_में_हथियार_भेजे
सीरिया के क्षेत्रों पर क़बज़ा करने के बाद सीरिया ने फिर इस क्षेत्र के लिए भारी मात्रा में हथियार भेजे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २३, २०२० १७:०० Asia/Kolkata
  • तुर्की ने सीरिया में फिर भारी मात्रा में हथियार भेजे

सीरिया के क्षेत्रों पर क़बज़ा करने के बाद सीरिया ने फिर इस क्षेत्र के लिए भारी मात्रा में हथियार भेजे हैं।

समाचारिक सूत्रों के अनुसार तुर्की ने पूर्वोत्तरी सीरिया में हथियार और सैन्य उपकरण भेजे हैं।सीरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी साना ने बताया है कि तुर्की ने हथियारों और सैन्य उपकरणों से लदे 30 वाहन, रासुलएन नगर भेजे।  यह वाहन शुक्रवार की शाम अलहसका प्रांत से होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचे।  इससे पहले भी 18 मई को तुर्की ने इस क्षेत्र के लिए हथियार और सैन्य उपकरण भेजे थे।

याद रहे कि आतंकवादियों से मुक़ाबले के बहाने तुर्की की सेना ने सीरिया के कुछ क्षेत्रों पर क़ब्ज़ा कर लिया है जहां पर यह सैनिक अब भी मौजूद हैं।  तुर्की, सीरिया के सक्रिय कई आतंकवादी गुटों का समर्थन करता है।