सीरियाई सेना ने शिकंजा कसा, हमा प्रांत में 22 आतंकी ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i88088-सीरियाई_सेना_ने_शिकंजा_कसा_हमा_प्रांत_में_22_आतंकी_ढेर
सीरिया की सेना ने हमा प्रांत में एक व्यापक कार्यवाही करते हुए दो ग्रामीण क्षेत्रों को आतंकियों से मुक्त करा लिया है जबकि 22 आतंकियों को मार गिराया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०९, २०२० ११:४७ Asia/Kolkata
  • सीरियाई सेना ने शिकंजा कसा, हमा प्रांत में 22 आतंकी ढेर

सीरिया की सेना ने हमा प्रांत में एक व्यापक कार्यवाही करते हुए दो ग्रामीण क्षेत्रों को आतंकियों से मुक्त करा लिया है जबकि 22 आतंकियों को मार गिराया है।

सीरियन ह्यूमन राइट्स आबज़रवेटरी नामक केंद्र ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि सीरियाई सैनिकों ने मंगलवार को हमा प्रांत के अलग़ाबुल शेमाली नामक क्षेत्र में आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया जिसके परिणाम स्वरूप आतंकवादियों को पीछे हटना पड़ा और उनके क़ब्ज़े में आए हुए दो ग्रामीण क्षेत्र आज़ाद हो गए। इस कार्यवाही में, जिसमें सीरियाई सेना के युद्धक विमानों ने भी हिस्सा लिया, 22 आतंकवादी मारे गए जबकि कई अन्य घायल हो गए।

 

सोमवार को भी सीरिया की सेना ने हमा और इदलिब प्रांतों में  आतंकियों के ठिकानों पर समन्वित हवाई और ज़मीनी हमले करके उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया था। यद्यपि अब सीरिया मेें आतंकी गुट के क़ब्ज़े में कोई भी क्षेत्र नहीं है लेकिन वे हर कुछ समय बाद सीरिया के अहम स्थानों पर हमले करते हैं। सीरियाई सेना हर बार उनके हमले को नाकाम बना देती है। (HN)