अमरीकी दूतावास पर राकेट हमला
Jun ११, २०२० ०३:०४ Asia/Kolkata
इराक़ की राजधानी बग़दाद के अलख़ज़रा इलाक़े में अमरीकी दूतावास की इमारत के पीछे राकेट गिरा है।
इराक़ी मीडिया के अनुसार इस समय जब अमरीका और इराक़ के बीच इस देश से अमरीकी सैनिकों की वापसी के विषय पर रणनीतिक वार्ता शुरू होने जा रही है अमरीकी दूतावास पर हमला हुआ है।
बुधवार की रात एक कैट्यूशा राकेट दूतावास की इमारत के पीछे गिरा जिसके बाद अलख़ज़रा इलाक़े में सायरन की आवाज़ें गूंजने लगीं।
राकेट हमले से कोई जानी नुक़सान तो नहीं हुआ लेकिन इमारत को नुक़सान पहुंचा है।
अभी किसी संगठन ने इस हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं की है।
टैग्स