सीरिया, सेना की कार्यवाही, 30 दाइशी आतंकी ढेर
सीरिया के हुम्स प्रांत में दाइश के आतंकियों पर सेना के हमले में कम से कम दाइश के 30 आतंकी मारे गये।
मिडिल ईस्ट न्यूज़ वेबसाइट के अनुसार सीरिया के ह्यूमन राइट्स वॉच के प्रमुख रामी अब्दुर्रहमान ने घोषणा की है कि पिछले दो दिन से हुम्स प्रांत के पूर्वी उपनगरीय क्षेत्र में स्थित सख़्ना शहर के आसपास दाइश के अड्डों पर सीरियाई सेना के हमले जारी हैं।
पूर्वी सीरिया से एक साल से अधिक समय से दाइश के आतंकियों का सफ़ाया हो चुका है किन्तु उसके बाक़ी बचे तत्व पूर्वी हुम्स से इराक़ी सीमा तक सीरिया के मरुस्थलीय क्षेत्रों में मौजूद हैं।
इसी मध्य सीरियाई सूत्रों ने हस्का प्रांत के अश्शेदादी शहर में अमरीकी सैन्य अड्डे के निकट होने वाले बम धमाके की सूचना दी है। (AK)
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!