अमरीका सीरिया में आतंकवादियों को हथियार दे रहा है, रूस
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i89125-अमरीका_सीरिया_में_आतंकवादियों_को_हथियार_दे_रहा_है_रूस
संयुक्त राष्ट्र संघ में रूसी प्रतिनिधि जेनेवा में कहा है कि अमरीका और उसके घटक, मानवप्रेमी सहायता को सीरिया में आतंकवादियों के लिए हथियार भेजने के लिए इस्तेमाल करते हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १६, २०२० ०५:०८ Asia/Kolkata
  • अमरीका सीरिया में आतंकवादियों को हथियार दे रहा है, रूस

संयुक्त राष्ट्र संघ में रूसी प्रतिनिधि जेनेवा में कहा है कि अमरीका और उसके घटक, मानवप्रेमी सहायता को सीरिया में आतंकवादियों के लिए हथियार भेजने के लिए इस्तेमाल करते हैं।

गेनादी गातीलोव ने रूसी समाचार पत्र के साथ एक वार्ता में कहा कि मानवता प्रेमी सहायता सीरिया भेजने के लिए इस देश की सरकार से अनुमति लेने का अमरीका और उसके घटक इस लिए विरोध कर रहे हैं क्योंकि वह इस प्रकार की मदद की आड़ में आतंकवादियों के लिए हथियार भेजते हैं। 

गातीलोव ने इसी तरह सीरिया के खिलाफ अमरीका और उसके घटकों के गैर कानूनी प्रतिबंधों की आलोचना की और कहा कि पश्चिम सीरिया की जनता पर दबाव बढ़ाने के लिए इस प्रकार के प्रतिबंध लगा रहा है। 

अमरीका ने सन 2011 से ही आतंकवादियों की मदद के लिए सीरिया पर तरह तरह के प्रतिबंध लगा रखे हैं। 

सीरिया संकट सन 2011 में सऊदी अरब , अमरीका और उनके घटकों के समर्थन से आतंकवादियों के व्यापक हमले के बाद शुरु हुआ। 

सीरिया इलाक़े में अमरीका, इस्राईल और सऊदी अरब की साज़िशों का मुकाबला करने वाले प्रतिरोध मोर्चे में मुख्य भूमिका रखता है इसी लिए उसे साज़िशों का सामना करना पड़ा रहा है। Q.A. 

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए