इराक़ में आतंकी हमला, एक वरिष्ठ सैन्य कमांडर शहीद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i89193-इराक़_में_आतंकी_हमला_एक_वरिष्ठ_सैन्य_कमांडर_शहीद
इराक़ में एक अज्ञात लोगों के एक आतंकवादी हमले में सेना का एक वरिष्ठ कमांडर शहीद हो गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १८, २०२० १०:४५ Asia/Kolkata
  • इराक़ में आतंकी हमला, एक वरिष्ठ सैन्य कमांडर शहीद

इराक़ में एक अज्ञात लोगों के एक आतंकवादी हमले में सेना का एक वरिष्ठ कमांडर शहीद हो गया है।

इराक़ी मीडिया ने बताया है कि शुक्रवार की रात उत्तरी बग़दाद में कुछ अज्ञात लोगों ने एक आतंकी हमला करके देश के एक सैन्य कमांडर की हत्या कर दी। इराक़ की सरकारी समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक़ सेना की 59वीं ब्रिगेड के कमांडर मेजर जनरल अली ग़ीदान इस हमले मेें शहीद हो गए हैं। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि उत्तरी बग़दाद के तारेमिया क्षेत्र में कुछ अज्ञात लोगों ने जनरल ग़ीदान की काड़ी पर हमला करके उन्हें शहीद कर दिया। अभी तक किसी भी गुट ने इस हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है।

 

सन 2014 में जब दाइश ने इराक़ के बहुत से क्षेत्रों पर क़ब्ज़ा कर लिया था, मेजर जनरल अली ग़ीदान और सेना के कई अन्य कमांडरों को तत्कालीन इराक़ी प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी ने मूसिल शहर पर दाइश के हमले को रोकने में कोताही के कारण, इराक़ की  थल सेना के कमांडर के पद से हटा दिया था। (HN)