सीरिया में संसदीय चुनाव के परिणाम
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i89326-सीरिया_में_संसदीय_चुनाव_के_परिणाम
सीरिया के चुनाव आयोग ने बताया है कि देश में हाल ही में संपन्न हुए संसदीय चुनाव में 33 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २२, २०२० १४:३० Asia/Kolkata
  • सीरिया में संसदीय चुनाव के परिणाम

सीरिया के चुनाव आयोग ने बताया है कि देश में हाल ही में संपन्न हुए संसदीय चुनाव में 33 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है।

सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी साना की रिपोर्ट के मुताबिक़ इस देश के चुनाव आयोग के प्रमुख सामिर ज़िमरीक़ ने एक पत्रकार सम्मेलन में बताया है कि संसदीय चुनाव में 62 लाख 24 हज़ार लोगों ने भाग लिया और इस प्रकार कुल मिला कर 33.17 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। उन्होंने बताया कि दैरुज़्ज़ूर, हलब और हलब के उपनगरीय क्षेत्रों के पांच निर्वाचन केंद्रों में बोगस वोटिंग के कारण चुनाव आयोग वहां दोबारा मतदान कराएगा।

 

सीरियाई चुनाव आयोग के प्रमुख ने कहा कि इस चुनाव से बहुत बड़ी राजनैतिक जीत हासिल हुई है। उन्होंने संसदीय चुनाव में जनता की उपस्थिति को देश की संप्रभुता की मज़बूती में अहम क़दम बताया। इन चुनावों में 200 महिलाओं समेत 1,656 उम्मीदवार मैदान में थे। चुनावी परिणामों के मुताबिक़ सत्तारूढ़ बास पार्टी के गठजोड़ क सबसे ज़्यादा सीटें हासिल हुई हैं। सीरिया में सन 2011 के संकट के बाद से अब तक तीन बार संसदीय चुनाव आयोजित हुए हैं। (HN)

 

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए