प्रतिरोध, अमरीका के मुक़ाबले में एक एकजुट मोर्चा हैः अंसारुल्लाह
यमन के अंसारुल्लाह संगठन ने प्रतिरोध को अमरीकी साम्राज्य के मुक़ाबले में एक एकजुट मोर्चा बताया है।
अंसारुल्लाह के राजनैतिक कार्यालय के सदस्य मुहम्मद अलबुख़ैती ने सोमवार को इस बात का उल्लेख करते हुए कि अंसारुल्लाह एक प्रतिरोधक आंदोलन है, कहा कि अंसारुल्लाह और ईरान अमरीका व इस्राईल के ख़िलाफ़ एक असीम युद्ध में एक ही मोर्चे में हैं। उन्होंने सीरिया की वायु सीमा में अमरीकियों द्वारा ईरान के यात्री विमान के लिए ख़तरा पैदा करने की कार्यवाही पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि ईरान के इस यात्री विमान के ख़िलाफ़ अमरीका की कार्यवाही पर अंसारुल्लाह का जवाब उचित समय पर निर्धारित किया जाएगा लेकिन उसका जवाब, ईरान के जवाब का विकल्प नहीं होगा।
अंसारुल्लाह के राजनैतिक कार्यालय के सदस्य मुहम्मद अलबुख़ैती ने इसी तरह अमरीका की उद्दंडता और हमलों के मुक़ाबले में संसार के स्वतंत्र विचार रखने वालों के साथ मिल कर यमनी राष्ट्र के प्रतिरोध पर बल दिया। ज्ञात रहे कि अमरीका के दो युद्धक विमानों ने गुरुवार की रात तेहरान से बैरूत जाने वाले ईरान के माहान एयर के एक यात्री विमान को ख़तरे में डालने की कोशिश की थी जिसके परिणाम स्वरूप अनेक यात्री घायल हो गए थे। (HN)
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए