जब अपने ही नागरिकों पर इस्राईल ने मार दिया राॅकेट
Aug १२, २०२० १०:४० Asia/Kolkata
इस्राईली टेलीवीजन ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि इस्राईल के हेलीकाप्टर ने ग़ज़्ज़ा के बजाए अपने ही शहरियों की बस्ती पर राॅकेट मार दिया।
इस्राईल के सैन्य टेलीवीजन चैनल-11 के रिपोर्टर नीर डेफ़ोरी ने बुधवार को बताया कि ग़ज़्ज़ा पट्टी पर हवाई हमले के दौरान इस्राईली हेलीकाप्टर ने ग़लती ने अश्कूल बस्ती पर राॅकेट मार दिया।
नीर डेफ़ोरी ने दावा किया है कि यह राकेट विस्फोटित नहीं हुआ और विशेषज्ञ उसको निष्क्रिय करने के लिए तलाश कर रहे हैं।
इस्राईली सेना का कहना है कि अगर इस राॅकेट में धमाका हो गया तो इस्राईली बस्ती में भारती नुक़सान पहुंचेगा। (AK)
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
टैग्स