इस्राईल के हवाई हमले में फिलिस्तीनी बच्चा भी घायल!
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i89999-इस्राईल_के_हवाई_हमले_में_फिलिस्तीनी_बच्चा_भी_घायल!
फिलिस्तीन के गज़्ज़ा पट्टी पर इस्राईल के हवाई हमले जारी हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १५, २०२० १५:०७ Asia/Kolkata
  • इस्राईल के हवाई हमले में फिलिस्तीनी बच्चा भी घायल!

फिलिस्तीन के गज़्ज़ा पट्टी पर इस्राईल के हवाई हमले जारी हैं।

गज़्ज़ा पट्टी पर कई दिनों से इस्राईल के जारी हमलों के दौरान, शनिवार को एक फिलिस्तीनी बच्चा और एक गर्भवती महिला घायल हो गयी। 

बच्चे के पिता अहमद हुसैन ने बताया है कि गज़्ज़ा पट्टी पर इस्राईल की बमबारी में कई फिलिस्तीनियों के घरों और खेतों को नुक़सान पहुंचा है। 

गुरुवार को भी गज़्ज़ा पट्टी पर इस्राईल के हवाई हमले में एक स्कूल को नुक़सान पहुंचा था। 

फिलिस्तीनी सूत्रों ने बताया है कि यह स्कूल संयुक्त राष्ट्र संघ से सबंधिंत था। 

इस्राईल  आग लगाने वाले बैलूनों के बहाने कई दिनों से गज़्जा पर हवाई हमले जारी रखे है। Q.A.