समझौते के बावजूद इस्राईल ने किया यूएई का विरोध
यूएई को एफ-35 युद्धक विमान बेचने का इस्राईल ने खुलकर विरोध किया है।
अमरीका की ओर से संयुक्त अरब इमारात को युद्धक विमान एफ-35 बेचे जाने का इस्राईल ने कड़ा विरोध किया है। इस्राईल की गुप्तचर सेवा के प्रमुख यूसी कोहेन ने इस्राईल-20 चैनेल को दिये अपने साक्षात्कार में कहा है कि इस्राईल मंत्रीमण्डल ने इस सौदे का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि इस्राईल हर उस हथियार के सौदे का विरोध करता है जिससे क्षेत्र में उसके वर्चस्व को नुक़सान पहुंचता हो।
संयुक्त अरब इमारात अमरीका से एफ-35 युद्धक विमान ख़रीदने पर बल दे रहा है। यूएई ने इस्राईल में हो रहे इसके विरोध को समाप्त करते हुए इस मार्ग की सभी बाधाओं को दूर करने की मांग की है। यूएई के विदेश मामलों के विदेश उपमंत्री अनवर क़रक़ाश ने कहा है कि इस्राईल के साथ संबन्ध सामान्य करने के समझौते के बाद अब अमरीका से हथियारों की ख़रीदारी के मार्ग में आने वाली हर बाधा को दूर किया जाना चाहिए।
ज्ञात रहे कि संयुक्त अरब इमारात ने इस्राईल से अपने कूटनीतिक संबन्धों को सामान्यत करने के लिए एक समझौता किया है जिसका व्यापक स्तर पर विरोध किया जा रहा है। इस्राईल की ओर से यूएई को एफ-35 युद्धक विमान बेचे जाने का विरोध करने से पहले इस्राईली प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतनयाहू कह चुके हैं कि संयुक्त अरब इमारात से समझौता हो जाने के बावजूद वेस्ट बैंक और जॉर्डन वैली को इस्राईल में शामिल करने की उनकी सरकार की नीति में कोई बदलाव नहीं आया है।
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए