करबला में आज मनाया जा रहा है आशूरा
इराक़ के पवित्र नगर करबला में आज 30 अगस्त को पूरी श्रद्धा के साथ आशूरा मनाया जा रहा है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आदेशों का पालन करते हुए इराक़ी अज़ादार, आशूर मना रहे हैं। चेहरे पर माॅस्क लगाने के साथ ही वे लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रख रहे हैं।
कल रात 9 मुहर्रम को लगभग ढाई लाख लोगों को इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के रौज़े के भीतर जाने की अनुमति मिली थी। कोरोना के कारण पिछले छह महीने से इमाम हुसैन के रौज़े की ज़ियारत भीतर जाकर नहीं की जा सकी। इसी बीच इराक़ के राष्ट्रपति बरहम सालेह ने कहा है कि इमाम हुसैन, शांति एवं स्वतंत्रता के प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि अत्याचार के विरुद्ध उठ खड़े होने का इमाम हुसैन का संदेश आज भी ज़िंदा है। उल्लेखनीय है कि आशूरा के दिन करबला में लाखों की संख्या में अज़ादार पहुंचते थे किंतु इस बार कोरोना के कारण बहुत ही कम लोगों को करबला में आने और इमाम हुसैन के रौज़े पर जाने की अनुमति है।
ज्ञात रहे कि सन 61 हिजरी में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम अपने 72 साथियों के साथ करबला में आज ही के दिन शहीद कर दिये गए थे। उन्होंने पूरी मानवता को स्वतंत्रता का पाठ दिया।
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए