यमन ने सऊदी कमान्डर को अपदस्थ किए जाने का स्वागत किया
Sep ०१, २०२० ०८:५५ Asia/Kolkata
यमन की क्रांति की सर्वोच्च कमेटी के प्रमुख ने सऊदी गठबंधन की संयुक्त सेना के कमान्डर को अपदस्थ किए जाने और विरुद्ध जांच किए जाने के फ़ैसले का स्वागत किया है।
मुहम्मद अली अलहूसी ने ट्वीट किया कि तुर्की को हटाने का फ़ैसला अच्छा है अगर यह फ़ैसला युद्ध रोकने के लिए हो तो।
ज्ञात रहे कि सऊदी नरेश सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ ने मंगलवार की सुबह एक आदेश जारी करके संयुक्त सेना के कमान्डर फ़हद बिन तुर्की बिन अब्दुल अज़ीज़ आले सऊद को अपदस्थ कर दिया और उनके ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार की जांच शुरु करने का निर्देश दिया है। (AK)
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
टैग्स