अलजौफ़ प्रांत पर ताज़ा हमले, मआरिब को बचाने की सऊदी कोशिश
यमनी सूत्रों ने अलजौफ़ प्रांत में सऊदी अरब के युद्ध विमानों के ताज़ा हमलों और अलहुदैदा प्रांत में युद्ध विराम के उल्लंघनों की सूचना दी है।
यमन के अलमसीरा टीवी के अनुसार सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने अलजौफ़ प्रांत में अस्तुर और शअफ़ क्षेत्रों में ताबड़तोड़ हमले किए। यह ताबड़तोड़ हमले ऐसी स्थिति में किए गये हैं कि जब यमन के अलबैज़ा प्रांत में दाइश और अलक़ायदा को धूल चटाने के बाद यमनी सेना और स्वयं सेवी बल मआरिब के दरवाज़े पर पहुंच गये हैं।
दूसरी ओर यमन के एक सुरक्षा सूत्र ने बताया कि पिछले महीने अगस्त में सऊदी युद्धक विमानों ने 111 बार युद्ध विराम का उल्लंघन किया है।
इस सूत्र का कहना है कि पिछले महीने के दौरान सऊदी अरब के युद्धक विमानों और उसके एजेन्टों ने 111 बार युद्ध विराम का उल्लंघन किया जिनमें मीज़ाइल हमले और तोपख़ाने के हमले शामिल हैं। (AK)
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए