इराक़, दाइश के ख़िलाफ़ इराक़ी जवानों का व्यापक आप्रेशन शुरु
इराक़ के स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी और इराक़ी सेना ने आतंकवादी गुट दाइश का सफ़ाया करने के लिए व्यापक आप्रेशन शुरु किया है।
इराक़ के स्वयं सेवी बल के इन्फ़ारमेश्न सेन्टर की रिपोर्ट के अनुसार सलाहुद्दीन प्रांत के आमेरली शहर से दाइश के बचे हुए तत्वों को ख़त्म करने के लिए सैन्य आप्रेशन शुरु किया गया है।
इराक़ी स्वयं सेवी बल के जवानों ने इसी प्रकार मूसिल प्रांत के दक्षिण में स्थित कनउस द्वीप में दाइश की घुसपैठ के प्रयास को भी समय रहते विफल बना दिया।
अलहश्दुश्शाबी के जवानों और सुरक्षा बलों ने अंबार प्रांत में आतंकवादी गुट दाइश के तीन गुप्त ठिकानों का पता लगाकर तबाह कर दिया।
ज्ञात रहे कि सितम्बर 2017 में आतंकवादी गुट दाइश की पराजय का एलान किया जा चुका है किन्तु इराक़ के कुछ क्षेत्रों में दाइश के बचे हुए तत्व आए दिन आतंकी हमले करते रहते हैं। (AK)
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए