सऊदी, यमनी क़ैदियों के शरीर के अंग बेचते थे!
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i91641-सऊदी_यमनी_क़ैदियों_के_शरीर_के_अंग_बेचते_थे!
यमन की उप सूचना मंत्री ने बताया है कि सऊदियों ने कुछ यमनी बंदियों को मार कर उनके शरीर के अंग बेच दिये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १६, २०२० ११:४७ Asia/Kolkata
  • सऊदी, यमनी क़ैदियों के शरीर के अंग बेचते थे!

यमन की उप सूचना मंत्री ने बताया है कि सऊदियों ने कुछ यमनी बंदियों को मार कर उनके शरीर के अंग बेच दिये।

सऊदी अरब और यमन के मध्य बंदियों के तबादले की सब से बड़ी प्रक्रिया आरंभ होने के कुछ घंटों बाद ही यमन के उप सूचना मंत्री फहमी अलयुसुफ ने अलमयादीन टीवी चैनल से वार्ता में बंदियों  के आदान प्रदान पर चर्चा की।

उन्होंने बताया कि सऊदी सैनिक, यमनी क़ैदियों को यातना देते थे और उन्हें बड़ी बेरहमी से मार डालते थे। उन्होंने बताया कि सऊदी जेलों में कई यमनियों को मार डाला गया और उनके शरीर के अंग बेच दिये गये।

उन्होंने बताया कि दूसरा पक्ष समझौतों के पालन में धूर्तता से काम ले रहा है जैसा कि उसने हमेशा युद्ध में भी धूर्तता से काम लिया है।

यमन के उप सूचना मंत्री ने यह बयान एसी दशा में दिया है कि जब गुरुवार को  सनआ सरकार और रियाज़ में गठिन सरकार के मध्य क़ैदियों का सब से बड़ा तबादला हुआ।

इस समझौते के अंतर्गत यमन के 480 बंदियों को 250 बंदियों के बदले रिहा कर दिया गया। रिहाई की यह प्रक्रिया पहले चरण में है और कई दिनों तक जारी रहेगी। Q.A.

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

इंस्टाग्राम पर हमें फ़ालो कीजिए