इस्राईल से संबंध स्थापित किए जाएंगेः सऊदी विदेश मंत्री
सऊदी अरब के विदेश मंत्री ने कहा है कि हमारा मानना है कि इस्राईल के साथ संबंध स्थापना की प्रक्रिया व्यवहारिक होगी लेकिन एक फ़िलिस्तीनी सरकार का गठन और फ़िलिस्तीन व इस्राईल के बीच शांति समझौता दोबारा पेश किया जाना ज़रूरी है।
फ़ैसल बिन फ़रहान ने वाॅशिंग्टन इंस्टीट्यूट में ज़ायोनी शासन के साथ कुछ अरब देशों द्वारा संबंध स्थापित किए जाने से मध्यपूर्व में शांति स्थापना पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में कहा कि इस क्षेत्र में स्थायी शांति व स्थिरता तभी स्थापित होगी जब फ़िलिस्तीनियों व इस्राईलियों के बीच समझौता हो जाए और अगर हम इसमें सफल नहीं होते तो क्षेत्र का यह घाव कभी नहीं भरेगा।
सऊदी विदेश मंत्री ने ज़ायोनी शासन से संबंध स्थापित करने के मुक़ाबले में पश्चिमी तट के क्षेत्रों को इस्राईल से जोड़ने की योजना को इस्राईल द्वारा रद्द किए जाने पर आधारित यूएई के दावे को दोहराते हुए कहा कि इस मामले को इस आयाम से देखने पर, इस्राईल व फ़िलिस्तीन के वार्ता की मेज़ पर लौटने की संभावना बढ़ जाती है। फ़ैसल बिन फ़रहान ने कहा कि अमरीका व सऊदी अरब का गठजोड़ व्यक्तिगत संबंधों के कारण नहीं बल्कि दोनों पक्षों के हितों के आधार पर है। (HN)
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए