यमन, खेल मंत्री के हत्यारों को धरा गया
यमन की राष्ट्रीय साल्वेशन सरकार के एक मंत्री की हत्या के ज़िम्मेदारों का पता चल गया है।
यमन की राष्ट्रीय साल्वेशन सरकार की गुप्तचर संस्था ने गृहमंत्रालय के सहयोग से खेलमंत्री के हत्यारों की पहचान कर ली है।
फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार यमन के अलमसीरा चैनल ने बताया है कि देश के खेलमंत्री हसन मुहम्मद ज़ैद के हत्यारों की पहचान, गृहमंत्रालय के सहयोग से गुप्तचर विभाग ने कर ली है।
मंगलवार को सशस्त्र लोगों ने राजधानी सनआ में यमन के खेल मंत्री हसन मुहम्मद ज़ैद की गाड़ी पर हमला किया जिसके परिणाम में वह गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया किन्तु वह जख़्मों की ताब न लाते हुए चल बसे।
उधर अंसारुल्लाह के प्रवक्ता और यमन की राष्ट्रीय साल्वेशन सरकार के वरिष्ठ वार्ताकार मुहम्मद अब्दुस्सलाम ने भी इस विषय की पुष्टि करते हुए हत्यारों के बारे में अधिक ब्योरा नहीं दिया।
यमन के गृहमंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल ख़ालिक अलअजरी ने कहा कि हत्यारों में एक को घायलावस्था में गिरफ़्तार कर लिया किन्तु उसका साथी सुरक्षा बलों की फ़ायरिंग में मारा गया। (AK)
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए