सऊदी अरब का यमन के कई ड्रोन गिराने का दावा
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i91946-सऊदी_अरब_का_यमन_के_कई_ड्रोन_गिराने_का_दावा
सऊदी गठबंधन ने दावा किया है कि गठबंधन के एयर डिफ़ेंस सिस्टम ने यमनी सेना के छह ड्रोन विमानों को इन्टरसेप्ट किया और मार गिराया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २८, २०२० १९:३२ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब का यमन के कई ड्रोन गिराने का दावा

सऊदी गठबंधन ने दावा किया है कि गठबंधन के एयर डिफ़ेंस सिस्टम ने यमनी सेना के छह ड्रोन विमानों को इन्टरसेप्ट किया और मार गिराया।

फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के नेतृत्व में अरब गठबंधन ने दावा किया है कि इस देश के एयर डिफ़ेंस सिस्टम ने यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों के कई ड्रोन विमानों को मार गिराया है।

सऊदी गठबंधन के प्रवक्ता ने बुधवार को कहा कि यमन के अंसारुल्लाह ने सऊदी अरब में छह आत्मघाती ड्रोन विमान भेजे थे जिनका पता लगाकर मार गिराया गया।

सऊदी गठबंधन ने एक बार फिर यह दावा किया कि यमनी सेना अपनी इन कार्यवाहियों से सऊदी अरब के आम नागरिकों को निशाना बनाने की कोशिश कर रही है और यह विषय इस बात का सूचक है कि वे जंग के मैदान में हार चुके हैं और निराश हो चुके हैं।

यमन की साल्वेशन सरकार ने अभी तक सऊदी गठबंधन के इन दावों पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है। (AK)