पश्चिमी इराक़ में आतंकी गुट दाइश के तीन ठिकाने तबाह
इराक़ के स्वयं सेवी बल ने पश्चिमी इराक़ में आतंकी गुट दाइश के तीन ठिकाने तबाह कर दिए हैं।
इराक़ की सरकारी समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार पश्चिमी प्रांत अलअम्बार में इराक़ी स्वयं सेवी बल अलहश्दुश्शाबी के ऑप्रेशनल कमांडर क़ासिम मुसलेह ने बुधवार को एक बयान में बताया कि कई अहम सूचनाएं मिलने के के बाद स्वयं सेवी बल ने सटीक कार्यवाही करके दाइश के तीन ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने बताया कि यह कार्यवाही मंगलवार को शुरू हुई और इसमें स्वयं सेवी बलों ने अलअम्बार प्रांत के कई इलाक़ों को निशाना बनाया।
इस बीच अलअम्बार प्रांत में स्वयं सेवी बल में शामिल बद्र संगठन के वरिष्ठ अधिकारी क़ुसै अलअम्बारी ने दाइश के आतंकियों से अमरीकी सैनिकों के सहयोग के बारे में चेतावनी दी और कहा कि सीमावर्ती पट्टियों से दाइश के आतंकी गुज़र रहे हैं और इन सीमावर्ती पट्टियों को नियंत्रित करने के लिए ऐनुल असद हवई छावनी में अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति ने इराक़ी सुरक्षा बलों के लिए काम करना कठिन बना दिया है। उन्होंने बताया कि अमरीकी सैनिकों ने अलअम्बार के कुछ इलाक़ों का नियंत्रण अपने हाथ में ले रखा है और इन्हीं क्षेत्रों से दाइश के आतंकी सीरिया से इराक़ में घुस रहे हैं। (HN)
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए