विश्व समुदाय का झुकाव फ़िलिस्तीनियों के पक्ष में हैः रेयाज़ मालेकी
फ़िलिस्तीन के विदेशमंत्री ने कहा है कि विश्व समुदाय का झुकाव फ़िलिस्तीनियों के पक्ष में है।
संयुक्त राष्ट्रसंंघ की महासभा ने फ़िलिस्तीन का पक्ष लेते हुए उनके हित में कई प्रस्ताव पारित किये हैं।
अनातोली सामचार एजेन्सी के अनुसार राष्ट्रसंघ की एक विशेष समिति ने अपनी बैठक में फ़िलिस्तीन के हित में प्रस्ताव पारित किया है जिसका फ़िलिस्तीन के विदेशमंत्री रेयाज़ अलमालेकी ने स्वागत किया है।
अलमालेकी ने बल देकर कहा है कि इन प्रस्तावों का पारित किया जाना यह बताता है कि इस्राईल के अत्याचारों के मुक़ाबले में विश्व समुदाय का झुकाव फ़िलिस्तीनियों के पक्ष में है। फ़िलिस्तीन के विदेश मंत्रालय में राष्ट्रसंघ मामलों के प्रभारी ने बताया है कि राष्ट्रसंघ का यह काम स्वागत योग्य है। राष्ट्रसंघ की महासभा में फ़िलिस्तीन के हित में जो प्रस्ताव पारित किये गए हैं उनका संबन्ध UNRAW नामक संस्था से है जो फ़िलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए सहायता और राहत कार्य करती है।