हिज़बुल्लाह के डर से इस्राईल ने किया सैन्य अभ्यास
लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हिज़बुल्लाह के भय से इस्राईल ने सैन्य अभ्यास किया है।
इस्राईल ह्योम समाचारपत्र के अनुसार हिज़बुल्लाह के डर से इस्राईल ने मेडिट्रेनियन सागर में सैन्य अभ्यास किया है। इस्राईल के इस सैन्य अभ्यास में जहाज़ों और पनडुब्बियों का प्रयोग किया गया। यह सैन्य अभ्यास, मेडिट्रेनियन सागर में स्थित लैविटन नामक गैस फील्ड के पास किया गया।
इससे पहले हिज़बुल्लाह ने ज़ायोनी शासन को लेबनान के तट के निकट स्थित लैविटन नामक गैस फील्ड पर किसी भी प्रकार के हमले के प्रति सचेत किया था। ज्ञात रहे कि यूरोप के लिए अवैध ज़ायोनी शासन की गैस पाइप लाइन, लेबनान के क्षेत्र से ब्लाक नंबर-9 से होकर गुज़रती है। ज़ायोनी शासन, अमरीका की सहायता से लेबनान के इस क्षेत्र को पूरी तरह से हथियाने के प्रयास कर रहा है।