सऊदी अरब ने भी बाइडन को बधाई दे ही दी!
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i92242-सऊदी_अरब_ने_भी_बाइडन_को_बधाई_दे_ही_दी!
सऊदी अरब के शासक और युवराज ने अमरीका के नए राष्ट्रपति के रूप में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार को बधाई दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०९, २०२० ०९:२५ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब ने भी बाइडन को बधाई दे ही दी!

सऊदी अरब के शासक और युवराज ने अमरीका के नए राष्ट्रपति के रूप में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार को बधाई दी है।

सऊदी अरब की सरकारी समाचार एजेंसी वास की रिपोर्ट के मुताबिक़ सऊदी नरेश सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ और युवराज मुहम्मद बिन सलमान ने एक टेलीग्राफ़ भेज कर डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रत्याशी जो बाइडन को अमरीका के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने पर बधाई दी है। इस रिपोर्ट के अनुसार दोनों ने इसी तरह कमला हेरिस को भी अमरीका की उप राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर बधाई दी है।

 

ज्ञात रहे कि अमरीका के राष्ट्रपति चुनाव के लिए तीन नवम्बर को हुए मतदान की गिनती अब तक पूरी नहीं हुई है लेकिन जीत के लिए आवश्यक इलेक्टोरल वोट डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रत्याशी जो बाइडन को दो दिन पहले ही हासिल हो गए थे जिसके बाद से दुनिया भर से उन्हें बधाई के संदेश भेजे जा रहे थे। अमरीका के वर्तमान राष्ट्रपति के क़रीबी घटक माने जाने वाले सऊदी नरेश और युवराज ने अब तक बाइडन को बधाई नहीं दी थी जिस पर विभिन्न प्रकार की बातें सामने आ रही थीं और कुछ का कहना था कि सऊदी अरब को अब भी ट्रम्प के जीतने का विश्वास है लेकिन लगता है कि अब वह पूरी तरह से निराश हो गया है। (HN)

 

 

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए