इस्राईली जेलों में क़ैद फ़िलिस्तीनी महिलाओं की स्थिति चिंताजनक
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i92263-इस्राईली_जेलों_में_क़ैद_फ़िलिस्तीनी_महिलाओं_की_स्थिति_चिंताजनक
फ़िलिस्तीनी क़ैदियों और स्वतंत्रता सेनानियों के एक संघ ने इस्राईली जेलों में क़ैद फ़िलिस्तीनी महिलाओं स्थिति को चिंताजनक बताया है। इस संघ का कहना है कि मेडिकल में हो रही लापरवाही के कारण ज़ायोनी शासन की जेलों में क़ैद फ़िलिस्तीनी महिलाएं बहुत ही दयनीय स्थिति में हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १०, २०२० ०७:३१ Asia/Kolkata
  • इस्राईली जेलों में क़ैद फ़िलिस्तीनी महिलाओं की स्थिति चिंताजनक

फ़िलिस्तीनी क़ैदियों और स्वतंत्रता सेनानियों के एक संघ ने इस्राईली जेलों में क़ैद फ़िलिस्तीनी महिलाओं स्थिति को चिंताजनक बताया है। इस संघ का कहना है कि मेडिकल में हो रही लापरवाही के कारण ज़ायोनी शासन की जेलों में क़ैद फ़िलिस्तीनी महिलाएं बहुत ही दयनीय स्थिति में हैं।

अल-क़ुद्सुल अरबी की रिपोर्ट के मुताबिक़, "वाइद "नामक फ़िलिस्तीनी क़ैदियों और स्वतंत्रता सेनानियों के संघ ने बताया है कि ज़ायोनी शासन के अधिकारियों ने जेलों में क़ैद फ़िलिस्तीनी महिलाओं के लिए सभी तरह की चिकित्सा सुविधा को रोक दिया है। इस संघ की रिपोर्ट के अनुसार, इस समय इस्राईली जेलों में क़ैद बहुत सी फ़िलिस्तीनी महिलाओं को तुरंत मेडिकल की आवश्यकता है, लेकिन इसके बावजूद ज़ायोनी अधिकारियों ने उन्हें भी किसी भी तरह की चिकित्सा सुविधा देने से इंकार कर दिया है। मेडिकल सुविधा की रोक के कारण इस्राईली जेलों में क़ैद कई फ़िलिस्तीनी महिलाओं की स्थिति बिगड़ गई है।

"वाइद " ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि, कोरोना महामारी और कई क़ैदियों के इस ख़तरनाक वायरस से संक्रमित होने के बावजूद इस्राईली अधिकारी जेलों में क़ैद महिला क़ैदियों को उनकी ज़रूरत के अनुसार मेडिकल सुविधा प्रदान करने से मना कर रहे हैं। इस संघ ने संयुक्त राष्ट्र संघ सहित दुनिया भर के मानवाधिकार संगठनों से ज़ायोनी शासन की जेलों में क़ैद फ़िलिस्तीनी महिला क़ैदियों के साथ होने वाले अमानवीय व्यवहार पर तुरंत कार्यवाही करने की मांग की है।

एक रिपोर्ट के अनुसार ज़ायोनी शासन के दिखावटी अदालत हर वर्ष 500 से 700 फ़िलिस्तीनी बच्चों को सज़ा सुनाती है। बहुत से फ़िलिस्तीनी बच्चों को बहुत ही कठोर परिस्थितियों में जेल में रखा जाता है और कुछ को तो काली कोठरी में रखा जाता है। इस साल सितंबर के महीने के अंत तक इस्राईली जेलों में क़ैद फ़िलिस्तीनी क़ैदियों की संख्या लगभग 4 हज़ार 400 थी, जिसमें 700 महिलाएं शामिल थीं। (RZ)

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए