इस्राईली जेल में क़ैद फ़िलिस्तीनी क़ैदियों पर ज़ायोनी सैनिकों का हमला
ज़ायोनी शासन के सैनिकों ने इस्राईल के शत्ता जेल में क़ैद फ़िलिस्तीनी क़ैदियों पर हमला किया है।
फ़िलिस्तीनी के संचार माध्यमों ने रिपोर्ट दी है कि, फ़िलिस्तीनी क़ैदियों के मामलों पर नज़र रखने वाली संस्था ने रविवार को सूचना दी है कि, ज़ायोनी शासन के क्रूर सैनिकों ने अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन में स्थित शत्ता नामक जेल में क़ैद फ़िलिस्तीनी क़ैदियों पर हमला करके उनपर जमकर अत्याचार किया है। इस हमले में कई फ़िलिस्तीनी क़ैदी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घालय क़ैदियों को चिकित्सा सुविधा भी देने से ज़ायोनी शासन के अधिकारियों ने इंकार कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस्राईल के आतंकी सैनिकों ने शत्ता नामक जेल में क़ैद फ़िलिस्तीनी क़ैदियों की बैरिकों पर हमला करके जहां उनके साथ मारपीट की वहीं उनके सामानों को भी पूरी तरह नष्ट कर दिया। याद रहे कि इस्राईल की जेलों में इस समय 4 हज़ार 400 फ़िलिस्तीनी क़ैद हैं, जिनमें 700 महिला क़ैदी भी शामिल हैं। (RZ)