दाइश के आख़िरी ठिकाने में घुसे सैनिक
इराक़ के हीत शहर के पश्चिमी भाग में दाइश के साथ कई दिनों की झड़प के बाद इराक़ी सैनिक, दाइश के अंतिम ठिकाने में दाख़िल हो गए।
फ़ार्स न्यूज़ के अनुसार, इराक़ के स्वंयसेवी बलों ने सोमवार को पश्चिमी हीत के दुलाब क्षेत्र में दाइश के अंतिम ठिकाने पर कार्यवाही करके इस क्षेत्र में स्थित पुलिस स्टेशन और दूलाब स्कवाएर को दाइश के क़ब्ज़े से आज़ाद करा लिया।
दूलाब, हीत शहर के पश्चिमी भाग में दाइश का अंतिम ठिकाना समझा जाता है। यह क्षेत्र रमादी के 70 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है।
इराक़ी सेना और स्वंयसेवी बलों ने इसी प्रकार दूलाब से 12 किलोमीटर तक के इलाक़े से दाइश का सफ़ाया कर दिया है। इराक़ी सेना की सफलता के साथ ही उसकी बम निष्क्रिय इकाई ने आज़ाद होने वाले इलाक़ों से बम को निष्कृय करने का काम शुरु कर दिया था।
दूसरी ओर इराक़ी सैनिकों और स्वंयसेवी बल के जवानों ने हीत शहर के पश्चिमी उपनगरीय इलाक़े में प्रगति जारी रखते हुए दौलिया गांव को आज़ाद करा लिया है। (MAQ/N)