यमन का परिवेष्टन समाप्त किया जाएः अलहूसी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i92560-यमन_का_परिवेष्टन_समाप्त_किया_जाएः_अलहूसी
यमन की सुप्रीम पाॅलिटिक्ल काउंसिल ने राष्ट्रसंघ से इस देश के परिवेष्ट को समाप्त कराने की मांग की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २१, २०२० १९:३२ Asia/Kolkata
  • यमन का परिवेष्टन समाप्त किया जाएः अलहूसी

यमन की सुप्रीम पाॅलिटिक्ल काउंसिल ने राष्ट्रसंघ से इस देश के परिवेष्ट को समाप्त कराने की मांग की है।

अलमसीरा के अनुसार मुहम्मद अली अलहूसी ने राष्ट्रसंघ से यमन के घेराव को समाप्त करने का आह्वान किया है।  उन्होंने यमन की संकटग्रस्त स्थति के बारे में राष्ट्रसंघ में महासचिव के शुक्रवार के बयान का स्वागत किया।

यमन की सुप्रीम पाॅलिटिक्ल काउंसिल के सदस्य ने इस देश के संकटग्रस्त लोगों की अधिक से अधिक सहायता करने की मांग की है।  उन्होंने कहा कि इस समय यमन, भूख संकट से त्रस्त है।  अलहूसी का कहना था कि संकट ग्रस्त लोगों तक सहायता न पहुंचने के कारण स्थति बहुत ही जटिल होती जा रही है।  उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संयुक्त राष्ट्रसंघ की अनुमति के बावजूद, यमन की मदद के लिए भेजे जाने वाले जहाज़ों को रोका जा रहा है।  मुहम्मद अली अलहूसी ने कहा कि इस बारे में राष्ट्रसंघ को तत्काल नोटिस लेना चाहिए।

याद रहे कि यमन पर हमला करने वाले गठबंधन ने तेल उत्पादों से भरे 15 जहाज़ों को रोक लिया है और इनसे सामान उतरने नहीं दे रहे हैं।  यह सब यमन की जनता को परेशान करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।