इस्राईल के साथ संबन्धों का समर्थन करते आए हैंः सऊदी अरब
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i92577-इस्राईल_के_साथ_संबन्धों_का_समर्थन_करते_आए_हैंः_सऊदी_अरब
सऊदी अरब ने यह बात स्पष्ट रूप में फिर कही है कि रेयाज़, ज़ायोनी शासन के साथ संबन्धों का समर्थन करता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २२, २०२० १५:२२ Asia/Kolkata
  • इस्राईल के साथ संबन्धों का समर्थन करते आए हैंः सऊदी अरब

सऊदी अरब ने यह बात स्पष्ट रूप में फिर कही है कि रेयाज़, ज़ायोनी शासन के साथ संबन्धों का समर्थन करता है।

यह बात सऊदी अरब के विदेशमंत्री ने गुट-20 की बैठक में रविवार को कही।  फ़ैसल बिन फ़रहान ने कहा कि उनका देश हमेशा से इस्राईल के साथ संबन्ध सामान्य करने का समर्थक रहा है।  सऊदी अरब के विदेशमंत्री ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि उनका देश, स्वयं भी इस्राईल के साथ संबन्ध सामान्य करने का पक्षधर है।

सऊदी अरब के विदेशमंत्री फ़ैसल बिन फ़रहान ने अपने संबोधन के एक भाग में अमरीका में आयोजित हुए राष्ट्रपति चुनाव के परिणामों का उल्लेख किया।  उन्होंने कहा कि मुझको विश्वास है कि अमरीका की नई सरकार भी अपनी पूर्ववर्ती सरकारों की ही तरह मध्यपूर्व के बारे में अपनी पिछली नीति को ही आगे बढ़ाएगी।  हालांकि सऊदी विदेशमंत्री ने अमरीका की ओर से मध्यपूर्व में बारे में पुरानी नीति को आगे बढ़ाने की बात कही है किंतु जो बाइडन, राष्ट्रपति पद के चुनाव से पहले ही यह स्पष्ट कर चुके हैं कि चुनाव में विजयी होने की स्थिति में वे, अमरीका तथा सऊदी अरब के संबन्धों के बारे में पुनर्विचार करेंगे।

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए