सऊदी अरब की आरामको रिफ़ाइनरी पर यमनी सेना का जवाबी हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i92590-सऊदी_अरब_की_आरामको_रिफ़ाइनरी_पर_यमनी_सेना_का_जवाबी_हमला
यमनी सेना और स्वयंसेवी बलों के प्रवक्ता ने सऊदी अरब के जेद्दा शहर में स्थित अरामको रिफ़ाइनरी पर मिसाइल से जवाबी हमले की सूचना दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २३, २०२० ०७:३९ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब की आरामको रिफ़ाइनरी पर यमनी सेना का जवाबी हमला

यमनी सेना और स्वयंसेवी बलों के प्रवक्ता ने सऊदी अरब के जेद्दा शहर में स्थित अरामको रिफ़ाइनरी पर मिसाइल से जवाबी हमले की सूचना दी है।

समाचार चैनल अलमसीरा की रिपोर्ट के मुताबिक़, यमनी सेना के प्रवक्ता यहया सरी ने सोमवार को यह घोषणा की कि, यमन के मिसाइल यूनिट ने सऊदी अरब के पाश्विक हमलों का जवाब देते हुए सऊदी अरब के जेद्दा शहर में स्थित अरामको ऑयल कंपनी के वितरण स्टेशन को मिसाइल से निशाना बनाया है। यहया सरी ने बताया कि, क़ुद्स-2 नामक मिसाइल ने सटीक तरीक़े से अपने लक्ष्य को निशाना बनाया है। अरामको रिफ़ाइनरी मिसाइल हमले के बाद फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की गाड़ियों को उसकी ओर जाते देखा गया है।

यमनी सेना के प्रवक्ता ने कहा कि, यह जवाब हमला सऊदी अरब के द्वारा लगातार किए जाने वाले पाश्विक हमलों और यमन की घेराबंदी जारी रखने के उत्तर में दिया गया है। इस हमले से कुछ दिन पहले भी यमनी सेना ने सऊदी अरब में स्थित कई सैन्य ठिकानों को अपने मिसाइल हमले का निशाना बनाया था। यहया सरी ने एक बार फिर सऊदी अरब में मौजूद विदेशी कंपनियों और नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि, यह देखते हुए कि यमनी सेना की जवाबी कार्यवाही इसी तरह जारी रहेगी वे सऊदी अरब के सैन्य एवं आर्थिक ठिकानों से दूर रहें। क्योंकि यह सभी ठिकाने यमनी सेना के निशाने पर हैं।

उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब और उसके सहयोगियों द्वारा लगातार यमन की ज़मीनी, हवाई और समुद्री घेराबंदी जारी रखने के बावजूद पिछले एक साल के दौरान यमनी सेना और अंसारुल्लाह आंदोलन की आक्रमक व रक्षा क्षमता इतनी ज़्यादा बेहतर और शक्तिशाली हुई है कि यमन जंग में ताक़त का संतुलन बदल गया है। साथ ही यमनी सेना और अंसारुल्लाह आंदोलन की बढ़ती ताक़त से दुश्मन भी आशचर्यचकित हैं। साथ ही सऊदी अरब और उसके घटक मार्च 2015 से यमन पर हमले कर रहे हैं जिसमें कम से कम 16000 यमनी हताहत और दसियों हज़ार घायल हुए हैं, जबकि दसियों लाख बेघर हुए हैं। लेकिन इन सबके बावजूद यमनी जनता के प्रतिरोध के सामने सऊदी गठबंधन बेबस हो चुका है। अभी तक यह गठबंधन अपना कोई लक्ष्य हासिल नहीं कर पाया है। (RZ)

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए